अभिजीत राणे लिखते हैं

अभिजीत राणे लिखते हैं
मैं राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के इस विजन से सहमत हूँ कि एजुकेशन में महाराष्ट्र अव्वल नम्बर पर होगा। जरूर होगा। राज्य सरकार इस दिशा में बहुत गंभीरता से प्रयास कर भी रही है।
वर्चुअल क्लास रूम, विविध विषय, तकनीक का समावेश, आधुनिकतम सुविधाएं, बसों का मुफ्त पास, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ-साथ विश्वस्तरीय संस्थानों के समन्वय से मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए कला व खेल को प्रोत्साहन दिया जाने लगा है।
यह आमूलचूल बदलाव है जो कि दूरगामी परिणाम देगा। मनपा स्कूलों के शिक्षा का यह आधुनिक पैटर्न पूरे महाराष्ट्र के गांवों तक पहुंचाकर आगामी 2-3 सालों में महाराष्ट्र जरूर शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर वन साबित होगा। मुंबई मनपा ने इस बारे में जो इनिशिएटिव लिए हैं उसका परिणाम दिखने भी लगा है। मुंबई मनपा के 1200 स्कूलों के 500 क्लास रूम को वर्चुअल कर दिया गया है। 47000 विद्यार्थी टैब के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। 53000 विद्यार्थियों को मुफ्त बेस्ट पास की सुविधा दी गई है। मनपा स्कूलों में तकनीक के अलावा कुल 8 भाषाओं मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू गुजराती, कन्नड़, तेलुगू में शिक्षा दी जा रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र जरूर शिक्षा में नम्बर वन साबित होगा।